फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Vedkari Bhawan and Convention Center inaugurated

Ballia News: वादकारी भवन और कन्वेंशन सेंटर का हुआ शुभारंभ

Sat, 23 Aug 2025 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Vedkari Bhawan and Convention Center inaugurated
बलिया। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की निधि से कलेक्ट्रेट परिसर में बनने वाले वादकारी भवन व कन्वेंशन सेंटर का भूमिपूजन विधि-विधान से किया गया। कार्य का शुभारंभ व भूमिपूजन वरिष्ठ अधिवक्ता विपिन बिहारी सिंह व परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह आदि ने पूजा-पाठ व नारियल फोड़ कर किया।
विज्ञापन

धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं व बाहर से आने वाले वादी आदि के लिए 18.65 लाख रुपए की लागत से वादकारी भवन का निर्माण कार्य होगा। इसके अलावा तहसील परिसर में 16.85 लाख रुपए से मीडिया कर्मियों आदि के लिए कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य होगा।
विज्ञापन

इसके लिए लंबे समय से लोगों की मांग चली आ रही थी जिसे पूरा कर दिया गया है। कार्य को समयावधि में पूरा कराया जाएगा जिसका लोगों को लाभ मिले। विपिन बिहारी सिंह ने कहा कि यह जमीन खाली पड़ी थी जिस पर वादकारी भवन बनने से लोगों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह साधुवाद के पात्र हैं। इसके अलावा कन्वेंशन सेंटर का कार्य भी बहुत महत्वपूर्ण है।
मीडिया कर्मियों के बैठने आदि के लिए इस जनपद में कोई व्यवस्था नहीं है जिससे उनको सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मीडिया कर्मी काफी समय से इसकी मांग कर रहे थे जिससे इसके बन जाने से उनको काफी सहूलियत होगी।

कार्यक्रम में अधिवक्ता हर्षवर्धन श्रीवास्तव, मनोज सिंह, नंदजी सिंह, संजय सिंह के अलावा नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, रिंकू दुबे, हर्ष सिंह, शिवजी सिंह चंदेल, विश्वजीत तिवारी, ढोलन तिवारी, धर्मेंद्र पांडेय, अमरीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed