फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   vasooli in ballia

रेलवे परिसर में वाहन स्वामियों से जबरिया हो रही वसूली

Fri, 25 Jun 2021 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
vasooli in ballia
बलिया। अगर आप रेलवे स्टेशन जा रहे हैं तो अपने वाहन को लेकर रेलवे परिसर में गलती से भी प्रवेश न करें, क्योंकि वहां पर वाहन स्टैंड के ठेकेदारों द्वारा आपसे जबरिया वाहन शुल्क वसूला जाएगा। यदि किसी यात्री एवं उसके परिजनों ने विरोध किया तो ठेकेदार एवं उसके कारिंदों द्वारा लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दे रहे हैं। ऐसा ही कारनामा बृहस्पतिवार की शाम रेलवे स्टेशन के उत्तर दिशा स्थित महुआ मोड़ रेलवे स्टेशन परिसर में देखने को मिला, जहां अपने परिजन को लेने गए वाहन से ठेकेदार द्वारा जबरिया वाहन शुल्क काटा गया। जब उसके द्वारा विरोध किया गया तो उसके साथ अभद्रता की गई।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के उत्तर दिशा स्थित महुआ मोड़ की तरफ विश्वजीत सिंह का तीन व चार पहिया वाहन स्टैंड का ठेका है। जबकि रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा मुख्य गेट की ओर जयप्रकाश मिश्रा का दो, तीन व चार पहिया वाहन स्टैंड का ठेका हैं। सर्कुलेटिंग एरिया का ठेका नहीं है। इसका वाहन शुल्क मुख्य वाणिज्य विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है। दोनों वाहन स्टैंडों के ठेकेदार अपने कारिंदों से रेलवे परिसर में यात्री या तीमारदार के वाहन प्रवेश करते ही निर्धारित वाहन शुल्क से अधिक जबरदस्ती काटते है। अगर किसी यात्री उसके परिजनों ने विरोध किया तो ठेेकेदार व उसके कारिंदे उनको गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे से पिटाई कर घायल कर देते है। रेलवे परिसर के उत्तर दिशा में दो पहिया वाहनों का कोई ठेका नहीं। बावजूद ठेकेेदार के कारिंदे बाइक सवारों से जबरिया वाहन शुल्क वसूलते है। दक्षिण दिशा स्थित वाहन स्टैैंड पर दो पहिया वाहन का 10 रुपया निर्धारित है। वसूली 15 से 20 रुपये की जाती है। बावजूद वाणिज्य विभाग, स्टेशन अधीक्षक व आरपीएफ मौन रहती है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर स्थित किसी भी वाहन स्टैंड के ठेकेदारों द्वारा यात्री को लेने आए दो पहिया वाहनों से शुल्क नहीं लेना है। अगर वह स्टैंड में खड़ा करता है तो निर्धारित 10 रुपया वाहन शुल्क ही लेना है। अगर कोई ठेकेदार या उसका आदमी निर्धारित शुल्क से अधिक पैसा वसूली करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक, बलिया
सर्कुलेटिंग एरिया का ठेका नहीं है। यहां सिर्फ आरपीएफ व वाणिज्य विभाग वाहन खड़ा करने पर जुर्माना वसूल सकता है। दो पहिया वाहन का 10, तीन पहिया का 20 और चार पहिया का 23 रुपया वाहन शुल्क निर्धारित है। अगर इससे कोई ठेकेदार या उसके आदमी पैसा अधिक लेते है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- राजेंद्र, मुख्य वाणिज्य अधिकारी, रेलवे स्टेशन, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed