फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Various programs will be held on the birth anniversary of martyr Mangal Pandey

शहीद मंगल पांडेय की जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम

Sun, 22 Dec 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Various programs will be held on the birth anniversary of martyr Mangal Pandey
नगवा अखार ढाले पर मंगल पांडे विचार मंच को संबोधित करते अध्यक्ष केके पाठक। - फोटो : BALLIA
दुबहर। मंगल पांडेय विचार मंच की बैठक रविवार को मंच के कार्यालय पर हुई। इसमें शहीद मंगल पांडेय की जयंती 30 जनवरी को विविध कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में केके पाठक ने कहा कि शहीद मंगल पांडेय को देश का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने का गौरव प्राप्त है। उन्हीं के द्वारा सर्वप्रथम अंग्रेजों के काले कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल स्थित बैरकपुर मिलिट्री छावनी में विद्रोह किया गया। शहीद मंगल पांडेय भारत के गौरव हैं। दुर्भाग्य की बात यह है कि अभी तक शहीद मंगल पांडेय को विभिन्न सरकारों द्वारा उतना महत्व नहीं दिया गया जितना कि वे हकदार हैं। शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा एवं जनपद बलिया के सर्वांगीण विकास के संबंध में कोई सार्थक प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने शहीद मंगल पांडेय के नाम पर बलिया से बैरकपुर, पश्चिम बंगाल जहां पर शहीद मंगल पांडेय ने अंग्रेजों के विरोध में बगावत किया था एवं बलिया से दिल्ली तक नई ट्रेन परिचालित करने की मांग की। इस अवसर पर बब्बन विद्यार्थी, अजय पांडेय, राजू मिश्रा, गणेशजी सिंह, नितेश पाठक, रणजीत सिंह, विवेक सिंह, पन्नालाल गुप्ता मस्ताना, डॉ सुरेशचंद्र उमाशंकर पाठक, डॉ हरेन्द्र नाथ यादव, अख्तर अली, शिवनाथ यादव, सूर्यनाथ यादव, अन्नपूर्णा नन्द तिवारी आदि रहे। संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह एवं आभार प्रकट अरुण कुमार साहू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed