फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   variours people lost their house in fire

आग का कहर, कई हुए बेघ्ार

Thu, 09 Apr 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
variours people lost their house in fire
क्षेत्र के बघौना गांव में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में दो दर्जन रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। तेज हवा की वजह से आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और देखते ही कई घर आग की भेंट चढ़ गई। आग से दो गायों की मौत हो गई वहीं चार गंभीर रूप से झुलस गई। फायर सर्विस की दो गाड़ियां घंटों मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया। तब तक सभी झोपड़ी जलकर राख में तब्दील हो गया था।
विज्ञापन


बभौना गांव के दक्षिण तरफ हरिजन बस्ती में विनोद राम के घर से गुरुवार की दोपहर अचानक आग की लपटें उठने लगी। तेज पछुआ हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते लखराज, उमाशंकर, ओमप्रकाश, रेखा, दशरथ, हंसराज, कैलाश खरवार, मुन्ना, बबुआ, उमेश, तूफानी, गुड्डू, झुन्नू, मुन्ना, शिव विनायक आदि की रिहायशी झोपड़ियाें को भी अपनी आगोश में ले लिया। झोपड़ी में रखे अनाज, बिस्तर, बर्तन, नकदी सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


आग में विनोद राम की गाय और शिव जी की गाय जलकर मर गई। जबकि अन्य चार गाय झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई। बगल में ही स्थित में खेत मुख्तार, जवाहिर एवं रमेश की गेहूं की खड़ी फसल दो बीघा जलकर राख हो गई। पीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed