फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   varasat

वरासत के लंबित प्रकरण पर तीन लेखपाल सस्पेंड

Tue, 15 Dec 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
varasat
सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण सामाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनते जिलाधिकारी श्रीहरि प्र? - फोटो : BALLIA
बलिया। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान वरासत के मामले वर्षों तक लंबित रखने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तीन लेखपालों को निलंबित करने का निर्देश दे दिया। इसमें करची के लेखपाल लल्लन राम को तो उन्होंने जनसुनवाई के दौरान ही निलंबित कर दिया। वहीं, आईजीआरएस पोर्टल पर निस्तारित कई शिकायतों के सत्यापन के लिए जिलाधिकारी ने आधा दर्जन अधिकारियों की टीम भेजी। यह टीम रिपोर्ट देगी और अगर कहीं गलत निस्तारण किया गया मिला तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई होगी। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 99 मामले आए, जिनमें पांच का निस्तारण मौके पर कराया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए सौंपा गया। करची के शिकायतकर्ता रामाकांत ने प्रार्थना पत्र दिया कि मेरा वरासत का मामला निस्तारित नहीं किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही ने लेखपाल लल्लन राम को तलब किया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर तत्काल सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। वहीं, माल्देपुर निवासी हृदयनारायण राय ने भी छह वर्ष से वरासत रोके रखने की शिकायत की। इस बाबत पूछताछ करने के बाद जिलाधिकारी ने पूर्व में वहां तैनात लेखपाल राजकुमार श्रीवास्तव और वर्तमान में तैनात हरेंद्र सिंह को निलंबित करने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया। समाधान दिवस में अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की शिकायत को निस्तारित करना हम सबकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। कोई भी शिकायत आए, चाहे वह छोटी हो या बड़ी, पूरी गंभीरता से लें। अविवादित वरासत जैसे सामान्य मामले वर्षों तक लंबित रहना लेखपाल और कानूनगो की लापरवाही साफ स्पष्ट करता है। उन्होंने समस्त कानूनगो और लेखपाल को चेतावनी दी कि विभागीय कार्रवाई से बचना है तो ऐसी लापरवाही से बाज आएं। जिलाधिकारी ने विकास विभाग, पेंशन और राशन वितरण से जुड़े अधिकारियों से कहा कि राशन वितरण पूरी पारदर्शिता से हो। कहीं की शिकायत मिले तो उस पर गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करें। पेंशन के आवेदनों पर भी ध्यान दिया जाए कि कोई पात्र आवेदन किया है तो वह पेंशन से वंचित नहीं रह जाए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताड़ा ने भी पुलिस से संबंधित समस्याओं को सुना और मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में एएसपी संजय कुमार, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव और सीमा पांडेय, नायब तहसीलदार जया सिंह, एसओसी चकबंदी धर्मराज यादव समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed