{"_id":"1f7945883dbe140e0cb85d03ec5353e7","slug":"valentine-s-day-blew-effigy-in-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे के विरोध में फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे के विरोध में फूंका पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताआें ने शहर के कुंवर सिंह चौराहे पर शनिवार को वेलेंटाइन डे पर जिला अध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन और जिला प्रभारी पंकज सिंह के नेतृत्व में पुतला फूंका।
पश्चिमी सभ्यता के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि वेलेंटाइन-डे का भूत युवाओं पर इस कदर सवार है कि लोग अपनी सभ्यता को भूल कर पश्चिमी सभ्यता की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। इससे संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। देश के लिए कुर्बान होने वाले बलिदानियों को भूलकर इस पश्चिमी सभ्यता को अपनाने के लिए युवा आतुर हैं।
विज्ञापन
जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि जो लोग वेलेंटाइन डे मनाते हुए पाए जाएं, उनका हिंदू रीति रिवाज से विवाह करा देना चाहिए। इस मौके पर पंकज सिंह, निशांत मिश्र, गुलशन सिंह, गौतम गुप्ता, अजय यादव, मुन्ना यादव, अंबरिश ओझा, रजत भारती, घूरा यादव, हिमांशु शेखर, ओंकार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन अमित कुमार सिंह ने किया।