फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Uproar, vandalism, complaint during installation of smart meter

Ballia News: स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान हंगामा, तोड़फोड़, तहरीर

Fri, 12 Sep 2025 02:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Uproar, vandalism, complaint during installation of smart meter
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के जिमिचक गांव (उपकेंद्र कड़सर) में स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान हंगामा और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

घटना 10 सितंबर की है, जब जीएमआर मीटर कंपनी और बिजली निगम के संविदा कर्मियों की टीम गांव में स्मार्ट मीटर लगा रही थी। राजेश चौहान सहित कुछ लोगों ने विरोध करते हुए स्मार्ट मीटर क्षतिग्रस्त कर दिए। जीएमआर मीटर कंपनी की ओर से थाने में तहरीर दी गई। कड़सर उपकेंद्र के अवर अभियंता मनोज कुमार यादव ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान स्मार्ट मीटर कंपनी और उपभोक्ता के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान मीटर तोड़फोड़ की घटना हुई।
थाना पकड़ी के प्रभारी निरीक्षक लालमणि ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed