फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   upendra tiwari visti district transport office in baliia

संभागीय परिवहन कार्यालय: मंत्री के पहले निरीक्षण में ही मची अफरातफरी

Mon, 10 Apr 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 10 Apr 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
upendra tiwari visti district transport office in baliia
मंत्री उपेंद्र तिवारी ने संभागीय परिवहन कार्यालय जांच पड़ताल की - फोटो : अमर उजाला
जिले में आए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने विभागों में सुधार लाने की कवायद तेज कर दी है। उन्होंने सोमवार को सबसे पहले एआरटीओ दफ्तर में मिल रही शिकायतों को जांचा-परखा। इस दौरान कमियों के मिलने पर मातहत अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने चेताया कि अब सीएम के बताए गए निर्देशों के विपरीत कोई भी कार्य नहीं हो सकेगा। 
विज्ञापन



मंत्री उपेंद्र तिवारी के सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय जीराबस्ती में पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। वहीं विभाग के अलग-अलग क्षेत्रों में दलाली करने वाले दलाल भी भीड़ का हिस्सा बनकर मंत्री के शागिर्दों को होने वाले लूट-खसोट की जानकारी तत्परता से देते नजर आए।
विज्ञापन


कुछ दलालों ने तो अधिकारियों से नाराजगी का बदला इस तरह से लिया कि मंत्री के सामने ही अपने क्लाइंटों को भेजकर विभागीय गड़बड़ी की पुष्टि कराई। निरीक्षण के दौरान सरकारी कर्मचारी कम दिखे, जबकि ठेके वाले कर्मचारियों की भरमार रही। इस दौरान कैश काउंटर भी मिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकाउंट का काम देखने वाला कर्मचारी लखनऊ विभागीय कार्य से गया था, लेकिन जब उपस्थिति पंजिका पर चेक किया गया तो उसपर उस कर्मचारी के हस्ताक्षर बने पाए गए। इस पर मंत्री ने एआरटीओ से भी सवाल किया। लेकिन किसी के पास इसका कोई जवाब नहीं था।


हालांकि सभी गड़बड़ियों की क्रमवार निरीक्षण करने के बाद उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि सीएम योगी के बताए गए निर्देशों के अनुरुप ही कार्य होना चाहिए। जिसपर एआरटीओ आंजनेय सिंह ने भरोसा दिलाया कि अगली बार कोई गड़बड़ी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed