फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Election 2022 BJP candidate list varanasi bet on old faces in 6 seats of PM Modi constituency

UP Chunav 2022: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र की 6 सीटों पर भाजपा का पुराने चेहरों पर दांव, दो सीटों पर चर्चा जारी

Mon, 07 Feb 2022 12:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Feb 2022 12:38 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की 8 विधानसभा सीटों में से 6 पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने यहां की 5 विधानसभा सीटों से पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया है। 

विज्ञापन
UP Election 2022 BJP candidate list varanasi bet on old faces in 6 seats of PM Modi constituency
6 सीटों पर भाजपा का पुराने चेहरों पर दांव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने रविवार की रात लंबी जद्दोजहद के बाद वाराणसी समेत  पूर्वांचल की तीन दर्जन से ज्यादा सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए। इसमें ज्यादातर मौजूदा विधायकों पर विश्वास जताते हुए उन्हें फिर से मौका दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय क्षेत्र वाराणसी सहित जिले की छह सीटों पर भाजपा ने पुराने चेहरों पर विश्वास जताया गया है।

विज्ञापन


इसमें पिंडरा से डॉ. अवधेश सिंह, शिवपुर से कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, दक्षिणी से राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. नीलकंठ तिवारी, उत्तरी से रविंद्र जायसवाल, कैंट से सौरभ श्रीवास्तव और अजगरा से त्रिभुवन राम को मैदान में उतारा गया है। सेवापुरी और रोहनिया पर अभी पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन


सोशल इंजीनियरिंग का रखा पूरा ध्यान
भाजपा ने प्रत्याशी चयन में जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा है। बलिया से भदोही तक के टिकट चयन में ब्राह्मण, राजपूत, भूमिहार, पिछड़ी जाति के साथ दलित प्रत्याशियों का ख्याल रखा गया है। 45 सीटों पर सात महिला प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः पूर्वांचल में पुराने चेहरों के जरिए भाजपा की सोशल इंजीनियरिंग, कई सीटों पर मंथन अभी जारी

बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी की तीन सुरक्षित सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इसके अलावा पिछड़ी जाति के सात, छह ब्राह्मण, दो भूमिहार, तीन राजपूत और एक कायस्थ को मौका दिया गया है

आनंद स्वरूप की सीट बदली, सुरेंद्र सिंह समेत 9 विधायकों के टिकट कटे

भाजपा ने बलिया सदर से विधायक व प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की सीट बदलकर उन्हें बैरिया से उम्मीदवार बनाया है। विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट कट गया है। भाजपा ने रविवार देर रात घोषित 45 प्रत्याशियों की सूची में 9 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं, जबकि 21 मौजूदा मंत्रियों व विधायकों को दोबारा मौका दिया है।

भाजपा छोड़कर सपा में गए पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के खिलाफ मऊ के मधुबन से बिहार के राज्यपाल फागू चौहान के बेटे राम विलास चौहान को मैदान में उतारा गया है। जौनपुर के मल्हनी से केपी सिंह, मुंगरा बादशाहपुर से अजय दूबे, गाजीपुर की जखनियां (सु) से रामराज बनवासी, गाजीपुर से राज्यमंत्री संगीता बलवंत बिंद, जंगीपुर से रामनरेश कुशवाहा, मुहम्मदाबाद से अलका राय, चंदौली की सकलडीहा से सूर्यमुनि तिवारी, सैयदराजा से सुशील सिंह, भदोही से रविंद्र त्रिपाठी, औराई (सु) दीनानाथ भास्कर, मिर्जापुर नगर से रत्नाकर मिश्रा, चुनार से अनुराग सिंह, मड़िहान से राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

सुरेंद्र सिंह बैरिया में निर्दलीय उतरेंगे

भाजपा ने रविवार को बलिया की सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। सबसे आश्चर्यजनक रहा जिले के फायरब्रांड नेता एवं विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट कटना। अब बैरिया विधानसभा से राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला किस्मत आजमाएंगे। बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह पहले ही चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने फेसबुक में लिखा है कि वह आठ फरवरी को निर्दलीय नामांकन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed