फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP board ballia paper leak case one more college manager arrested some people still on radar

बलिया: यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में एक और कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार, कुछ लोग अभी भी रडार पर

Sun, 24 Apr 2022 10:02 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 24 Apr 2022 10:02 AM IST
सार

बलिया में पेपर लीक मामले में एक औऱ कॉलेज प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस मामले में 50 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

विज्ञापन
UP board ballia paper leak case one more college manager arrested some people still on radar
यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में अबतक 50 गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट अंग्रेजी पेपर लीक मामले में पंडित हरिहर बाबा इंटर कॉलेज के प्रबंधक अवधराज पांडेय को पुलिस ने शनिवार सुबह सिसवार राघोपुर मार्ग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  रसड़ा कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि उसकी कॉल डिटेल में आरोपी का नंबर सामने आया।

विज्ञापन


जांच में उसकी संलिप्तता का संदेह हुआ। कुछ लोग अभी भी रडार पर हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पेपर लीक कांड में 50 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें मास्टरमाइंड निर्भय नारायण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा इत्यादि हैं। इस मामले में शासन स्तर से भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पत्रकारों के समर्थन में उतरे सुभासपा अध्यक्ष 

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबीनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ट्वीट कर मांग किया कि सरकारी तंत्र अपनी खामियों को छुपाने के लिए निडर, निष्पक्ष खबर छापने वाले यूपी के बलिया में निर्दोष पत्रकार बंधुओं को प्रताड़ित कर रही है। असली अपराधियों को पकड़ने के बजाय अपराध उजागर करने की लोकतांत्रिक व्यवस्था को ही क्रूर तरीके से कुचला जा रहा है। सरकार पत्रकारों को अविलंब मुक्त करें व दोषी अधिकारियों को दंडित करने के साथ ही शिक्षा माफियाओं पर कठोर कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'साथियों को रिहा करो वर्ना जेल में जगह न बचेगी'

पेपर लीक मामले में गिरफ्तार पत्रकारों की रिहाई के लिए संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा का क्रमिक अनशन दसवें दिन भी डीएम कार्यालय परिसर में जारी रहा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी भी आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों की रिहाई और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि पत्रकार साथियों को रिहा नहीं किया गया तो 30 अप्रैल को जेल में इतने लोग पहुंचेंगे कि वहां जगह न बचेगी। हम निर्दोष पत्रकारों को न्याय दिलाकर चैन से बैठेंगे।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद गोंडवाना ने कहा कि नकल माफिया के कुकृत्य की व्यापक जांच एवं पेपर लीक में संलिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। पत्रकारों ने सत्य उजागर किया है। उन पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। इस मामले में डीएम व एसपी की भूमिका की न्यायिक जांच कराई जाए।

आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि प्रदेश में पत्रकारों के उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए। उन्हें सूचीबद्ध किया जाए। उत्तर प्रदेश की प्रेस मान्यता नियमावली में संशोधन कर उसमें पत्रकारों की सुरक्षा के लिए उपबंध शामिल किए जाए। उत्तर प्रदेश में पत्रकार आयोग का गठन करके उसमें मान्यता प्राप्त सभी संगठनों को प्रतिनिधित्व किया जाए। आम आदमी पार्टी के एससी-एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रमा राम ने कहा कि उनकी पार्टी 30 अप्रैल को जेल भरो आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी। सहित्यकार फत्तेहचंद्र गुप्ता बेचैन भी आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे। 

 आईपीएस के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह एवं आदिवासी खरवार सेवा समिति के जिलाध्यक्ष शिवशंकर खरवार ने कहा कि प्रशासन ने अपनी करतूत छिपाने के लिए निर्दोष पत्रकार साथियों को गिरफ्तार किया है लेकिन हम झुकने वाले नहीं हैं। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ सुरक्षित नहीं रहेगा तो आमजन की कहां सुनवाई होगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकार, व्यापारी समाजसेवी और राजनीतिक दलों के लोग मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed