फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Assembly Election 2022 Polling percent in Ballia

UP Chunav 2022: बलिया में हंगामे के बीच 54.27 फीसदी मतदान, कई जगह ईवीएम की खराबी से मतदान प्रभावित

Thu, 03 Mar 2022 10:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Mar 2022 10:32 PM IST
सार

जयप्रकाश नगर क्षेत्र के कर्ण छपरा गांव के बूथ संख्या 217 पर मतदान शुरू होने के एक घंटे बाद ईवीएम खराब हो गई, इसके चलते यहां भी एक घंटे तक मतदान बाधित रहा।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Polling percent in Ballia
बलिया में मतदान के लिए लगी कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिटपुट घटनाओं के बीच बृहस्पतिवार को बलिया में छठवें चरण में 2828 बूथों पर 54.27 प्रतिशत मतदान हुआ। कई स्थानों पर ईवीएम खराब होने के कारण कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित हुआ। अधिकांश बूथों पर वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने की शिकायतें रहीं।

विज्ञापन


फेफना विधान सभा क्षेत्र के तीन बूथों पर करीब तीन हजार मतदाताओं ने रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। कई बूथों पर धीमी वोटिंग सामने आईं। लोगों ने इसकी शिकायत कंट्रोल रूम से की। मतदान के दौरान डीएम-एसपी समेत आला अधिकारी जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के छठवें चरण में जिले के कुल 2828 बूथों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। इसके बाद कई बूथों पर ईवीएम की गड़बड़ी सामने आने लगी। भीमपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 228 पर सुबह मतदान शुरू होने के एक घंटे बाद ईपीएम खराब हो गई। इससे मतदान रुक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी की सूचना पर आधे घंटे बाद दूसरी मशीन लगाकर मतदान शुरू कराया गया। बांसडीह विधानसभा के डूहीमुसी बूथ संख्या 200 पर सुबह मतदान शुरू होते ही ईवीएम खराब होने से तीन घंटे देर से मतदान शुरू हुआ। नगर पंचायत बांसडीह में शिवरात्रि के पोखरा बूथ संख्या 217 में भी ईवीएम खराब होने से सवा घंटे बाद मतदान शुरू हुआ।

जयप्रकाश नगर क्षेत्र के कर्ण छपरा गांव के बूथ संख्या 217 पर मतदान शुरू होने के एक घंटे बाद ईवीएम खराब हो गई, इसके चलते यहां भी एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। करमानपुर कंपोजिट विद्यालय में 243 नंबर बूथ पर ईवीएम खराब होने से सवा घंटे विलंब से दूसरी ईवीएम के जरिए मतदान कराया गया।

बेल्थरारोड विधानसभा के चैनपुर गुलौरा ग्राम स्थित भाग संख्या 16 मतदान केंद्र पर ईवीएम की खराबी से एक घंटे 10 मिनट विलंब से मतदान शुरू हुआ।  जयप्रकाश नगर क्षेत्र के अठगावां पंचायत के बूथ संख्या 371 की ईवीएम खराब होने से 40 मिनट देर से मतदान प्रारंभ हुआ।

शिवपुर दियर नई बस्ती में बूथ संख्या 316 पर  ईवीएम के खराब होने से मतदान लगभग आधे घंटे तक प्रभावित रहा। जूनियर हाई स्कूल सुखपुरा बूथ संख्या 154 पर ईवीए की खराबी के कारण मतदान 45 मिनट बाद शुरू हुआ। रसड़ा क्षेत्र के अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 159 पर आधा घंटे देर से मतदान शुरू हुआ।

उधर, कंपोजिट विद्यालय दोकटी पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त मतदान करने के लिए पहुंचे तो देखा कि मत देने जाने वाले युवकों को बीएसएफ के जवान दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं। सांसद ने पहले बीएसएफ के जवानों को रोका, उसके बाद उनके अधिकारियों को बुलाकर शिकायत की।

इसके बाद मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। लछुटोला स्थित प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर तैनात एक उपनिरीक्षक ने मतदाताओं पर लाठियां भांजी। इसके बाद भगदड़ की स्थिति हो गई। बांसडीह विधानसभा के असेगा गांव में बूथ पर बीजेपी-निषाद पार्टी गठबंधित प्रत्याशी व सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। 

प्रमुख लोगों ने अपने-अपने बूथों पर किया मतदान

बलिया के प्रमुख जनप्रतिनिधियों राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, मंत्री उपेंद्र तिवारी व आनंद स्वरूप शुक्ल, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, विधायक उमाशंकर सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय यादव, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री नारद राय, जियाउद्दीन रिजवी, पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल आदि ने मतदान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed