फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Assembly Election 2022 Owaisi said - can eat poison, but not Modi's salt

UP Chunav 2022: ओवैसी ने कहा- जहर खा सकते हैं, पर मोदी का नमक नहीं, विकास के नाम पर भाजपा ने प्रदेश का विनाश किया   

Tue, 01 Mar 2022 08:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 01 Mar 2022 08:07 PM IST
सार

मुस्लिमों से सवाल किया कि कब तक सपा का फुटबाल बने रहेंगे? भाजपा को रोकने की क्षमता सपा और बसपा में नहीं है।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Owaisi said - can eat poison, but not Modi's salt
बलिया में चुनावी सभा को संबोधित करते असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और सपा पर मंगलवार को खूब हमले किए। उन्होंने कहा कि सूबे की जनता से झूठ बोल कर सत्तासीन हुई भाजपा ने गरीबों, मजलूमों व किसानों के साथ मजाक किया है। विकास के नाम पर भाजपा ने प्रदेश का विनाश किया है। 

विज्ञापन


भागीदारी संकल्प मोर्चा के उम्मीदवार के समर्थन में चेतन किशोर मैदान में मंगलवार को पहुंचे असदुद्दीन ने कहा कि किसानों को तबाह और युवाओं को हताश करने वाली इस सरकार से मुक्ति का एकमात्र विकल्प भागीदारी संकल्प मोर्चा है। खेतों में काम और रात को सांड़ से फसल की सुरक्षा का रोजगार देकर योगी सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है।
विज्ञापन


पीएम गरीब कल्याण योजना में फ्री नमक वितरण पर कहा कि हम जहर खा सकते हैं पर नरेंद्र मोदी का नमक नहीं खा सकते। मुस्लिमों से सवाल किया कि कब तक सपा का फुटबाल बने रहेंगे? भाजपा को रोकने की क्षमता सपा और बसपा में नहीं है। 2014, 2017, 2019 का चुनाव इसका प्रमाण है। यदि भाजपा से कोई आपको आजाद करा सकता है तो वह है भागीदारी संकल्प मोर्चा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed