फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Assembly Election 2022 Keshav Maurya said - after March 10, the SP will become the end-party

UP Chunav 2022: हेलीकाप्टर लैंड होते ही हवा में उड़ गया टेंट, केशव मौर्य बोले- 10 मार्च के बाद सपा बनेगी समाप्तवादी पार्टी

Tue, 01 Mar 2022 05:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 01 Mar 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Keshav Maurya said - after March 10, the SP will become the end-party
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

बलिया में केशव प्रसाद मौर्य ने  कहा कि समाजवादी पार्टी 10 मार्च के बाद समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी। पहले भी सपा सरकार को प्रदेश की जनता देख चुकी है। हम लोगों ने पिछले पांच सालों से प्रदेश की जनता की पूरी ईमानदारी से सेवा की है।

विज्ञापन


उक्त बातें प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को बैरिया, बांसडीह और बेल्थरारोड में आयोजित तीन विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं में कहीं।
विज्ञापन


बैरिया के जूनियर हाईस्कूल तालिबपुर में भाजपा प्रत्याशी आनंद स्वरूप शुक्ल के पक्ष में कहा कि तीन मार्च को 11 बजे ही सपा के लिए 12 बज जाएंगे। अखिलेश अपना करहल नहीं बचा पाएंगे और प्रदेश में तो सपा की लुटिया ही डूब चुकी है। हम फ्री में राशन दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा की सरकार होती तो फ्री राशन सरकार में बैठे लोग खा गए होते और आपको भाषण खिलाकर चले जाते। बिजली, फ्री गैस सिलेंडर, मकान, जमीन आदि उपलब्ध कराने के संकल्प को दुहराते हुए कहा कि 2017 से अब तक ट्रेलर चल रहा था, 11 मार्च से पूरी फिल्म चलेगी।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मतदान से पूर्व अयोध्या, काशी, मथुरा का स्मरण कर लीजिएगा। महाराणा प्रताप के झंडे का रंग भगवा था, छत्रपति शिवाजी के झंडे का रंग भगवा था, हम भी भगवाधारी हैं। सहतवार पोखरा पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केतकी सिंह के विधायक और भाजपा की सरकार बनने पर सहतवार नगर पंचायत का नामकरण चैनराम बाबा के नाम से किया जाएगा।

चुनाव बाद विकास रूपी ब्याज सहित आपको वापस करूंगा। प्रदेश की डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के सबको साथ लेते हुए सबका समान भाव से विकास कर रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश ने कहा कि हम 70 सीटें जीतेंगे।

हुआ क्या ? मात्र पांच सीटों पर सिमट कर रह गए। 2017 में 300 का दावा किया मात्र 47 सीटें हासिल हुईं। एक बार फिर 300 पार होने की बात कर रहे हैं। इस बार उन्हें 40 सीटें ही मिलेगीं। बेल्थरारोड के जीएमएएम इंटर कॉलेज के मैदान में केशव प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट किया कि पिछले पांच चरण के चुनाव में साइकिल पंक्चर हो गई है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार गरीबों को होली के साथ दीपावली में भी मुफ्त सिलेंडर देने जा रही है। विधवा, विकलांग, वृद्ध पेन्शन को 1500 दिया जाएगा। शादी का अनुदान एक लाख कर दिया जाएगा।

इस मौके पर सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, सांसद रविंद कुशवाहा, राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, पूर्व सांसद भरत सिंह, पूर्व विधायक विक्रमा सिंह, राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, मुक्तेश्वर सिंह, मनटन वर्मा, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान , जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विनोद शंकर दुबे, केतकी सिंह, अरविंद गांधी, पूर्व विधायक गोरख पासवान, नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त आदि मौजूद रहे।

हवा में उड़ा टेंट

पोखरे पर हेलीकाप्टर लैंड होते समय अतिथियों के नाश्ते के लिए बना टेंट हवा में उड़ गया। जनसभा को संबोधित करते समय नेत्री केतकी सिंह की आंखों से आंसू छलके पड़े। गांव-गांव जनसम्पर्क करते समय कई जगह पर विपक्षी दल के लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया इसका उन्होंने जिक्र किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सहतवार के गाजर के हलवे को भी याद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed