फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   underway in ballia

चित्तू पांडेय क्रासिंग के पास बनेगा अंडरपास, प्रक्रिया शुरू

Fri, 05 Mar 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
underway in ballia
नगर के चित्तू पांडेय स्थित रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम। - फोटो : BALLIA
बलिया। शहर में चित्तू पांडेय चौराहे के पास जाम की समस्या को दूर करने के लिए रेलवे ने अंडरपास के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि इसमें कितना समय लगेगा या कब निर्माण शुरू होगा, यह अभी तय नहीं हो सका है। रेल अधिकारियों के अनुसार, अभी प्रक्रिया शुरू की गई है। सुरक्षा और संरक्षा के सभी पहलुओं पर गौर करने के बाद टेंडर आदि की प्रक्रिया होगी और उसके बाद जिला प्रशासन के सहयोग से क्रासिंग पर यातायात को रोककर अंडरपास के निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जल्द ही डेंटर निकाला जाएगा। यहां अंडरपास निर्माण के लिए अमर उजाला की ओर से अभियान शुरू किया गया था, जिसका संज्ञान जनपद न्यायाधीश ने भी लिया था।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि चित्तू पांडेय चौराहा शहर का प्रवेश द्वार है। बाहर से आने वाले लगभग सभी वाहनों को इस चौराहे से होकर गुजरना ही पड़ता है। ऐसे में यहां रोज पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। लगभग प्रतिदिन क्रासिंग बंद होने और खुलने के समय जाम की समस्या से लोग जूझते नजर आते हैं लेकिन रेलवे की ओर से अभी तक यहां अंडरपास निर्माण में कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा था। मार्च 2020 में रेलवे की ओर से ही जिलाधिकारी बलिया को पत्र लिखकर अंडरपास निर्माण के लिए यातायात रोकने की अनुमति मांगी गई थी। इसे लेकर अमर उजाला ने अभियान शुरू किया था। अमर उजाला के अभियान की जानकारी के बाद जनपद न्यायाधीश ने मामले का संज्ञान लिया और न्यायालय की ओर से रेल अधिकारियों के साथ ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया। जिला न्यायालय की ओर से अवस्थापना उपसमिति के अध्यक्ष चंद्रभानु सिंह ने सहायक मंडल इंजीनियर पूर्वोत्तर रेलवे बलिया को पत्र लिखा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने चलाया था अभियान
बलिया। शहर में जाम के मुख्य कारण चित्तू पांडेय चौराहा के पास स्थित क्रासिंग पर अंडरपास के निर्माण को लेकर अमर उजाला ने अभियान छेड़ रखा था। इसे लेकर इस समाचार पत्र में दिनांक 24 दिसंबर 2020, 25 दिसंबर, 31 दिसंबर 2020, छह जनवरी 2021, सात जनवरी व नौ जनवरी को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई। इन खबरों का संज्ञान लेते हुए जिला जज एसएएच रिजवी ने अमर उजाला की टीम को बुलाया और पूरे मामले की जानकारी के साथ ही रेल अधिकारियों के मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी भी ली। फिर उनके निर्देश पर अवस्थापना उपसमिति के अध्यक्ष ने रेल अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों को पत्र लिखा। पत्र के बाद सभी सक्रिय हो गए और अब जल्द इस दिशा में कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया में चित्तू पांडेय चौराहा के पास स्थित समपार के नीचे अंडरपास के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जल्द ही इससे संबंधित कार्य शुरू कराए जाएंगे। इंजीनियर्स की रिपोर्ट आने के बाद टेंडर आदि की प्रक्रिया होगी और जिला प्रशासन के सहयोग से क्रासिंग पर यातायात रोकने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। - अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed