Ballia: झोपड़ी में घुसा पुलिस का अनियंत्रित वाहन, मासूम समेत तीन घायल, मौके से मिली शराब की बोतल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: किरन रौतेला
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:55 AM IST
सार
गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर चट्टी पर सड़क के किनारे फेफना थाना क्षेत्र के कपूरी निवासी दिग्विजय राम पंक्चर बनाने का काम करते हैं। उनका पूरा परिवार सड़क किनारे झोपड़ी में सोया हुआ था। इसी बीच फेफना थाने की पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर उसकी झोपड़ी में घुस गई। इसमें दिग्विजय राम पुत्र उमाशंकर राम, चंदा देवी पत्नी दिग्विजय राम और ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस का अनियंत्रित वाहन झोपड़ी में घुसा, तीन जख्मी
- फोटो : अमर उजाला