फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Uncontrolled pickup overturned, 19 injured

अनियंत्रित पिकअप पलटी, 19 लोग जख्मी

Sun, 19 Sep 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled pickup overturned, 19 injured
चिलकहर। नगरा-गड़वार मार्ग के इंदरपुर बाजार में रविवार की सुबह छह बजे तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार करीब 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में बछईपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने 12 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई। सूचना के बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। गड़वार थाना क्षेत्र के इंदरपुर बाजार में नगरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप पलट गई। इसमें सवार आजमगढ़ के उसड़ा मुबारकपुर निवासी साहेब चौहान के परिवारीजन समेत कुल 19 लोग गड़वार के पास किसी सोखा के यहां झाड़ फूंक कराने जा रहे थे। लोगों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने ताखा पुलिस को सूचना दी। पिकअप में दबे लोगों को स्थानीय लोगों ने निकालना शुरू किया। चालक साहेब चौहान (24), दूधनाथ (60), भानमती (55), दीपा (25), बबिता (30), रामराज (50), सुभावती (48), सिताबी (65), चिंता (40) और सुमन (35 )समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सात लोगों को बछईपुर स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। 12 लोगों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया। बछईपुर में घायलों का इलाज कर घर भेज दिया गया। रामराज चौहान (50) व सुमन चौहान (35) की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पिकअप पलट कर बालू के ढेर पर चली गई नहीं तो बड़ी घटना घट जाती। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed