{"_id":"61ed985aa3417f626c61b5e6","slug":"uncontrolled-car-trampled-two-including-an-innocent-ballia-news-vns6351326161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार ने एक मासूम समेत दो को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार ने एक मासूम समेत दो को रौंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। टीईटी की परीक्षा देने जा रहे हैं परीक्षार्थियों की कार रविवार की सुबह अनियंत्रित होकर मनियर थाना क्षेत्र के बहदुरा पुल के समीप एक मासूम सहित दो लोगों को रौंदते हुए खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मासूम समेत दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार में मौजूद चार युवकों में दो युवकों को पास के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
सहतवार से चार युवक रविवार को एक कार से टीईटी देने के लिए सिकंदरपुर जा रहे थे। कार जैसे ही मनियर थाने के बहादुरा पुल के पास पहुंची अनियंत्रित होकर एक मासूम सहित अधेड़ को टक्कर मारते हुए खाई में चली गई और एक पेड़ में टकराने के बाद रुक गई। घटना के बाद कार चालक भाग गया। घटना में दिनेश पासवान की चार वर्षीय पुत्री सोनी पासवान निवासी असना बहदुुरा तथा इसी गांव के दिनेश शर्मा (50) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास ही सोनी पासवान दरवाजे के पास खड़ी थी, वहीं उसका पिता दिनेश शर्मा बहदुरा चट्टी से चाय पीकर अपने घर लौट रहे थे। आस-पास लोगों ने मनियर पुलिस तथा 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कार में सवार अजय कुमार गुप्ता पुत्र शिवजी गुप्ता निवासी सहतवार वार्ड नंबर पांच एवं अजीत कुमार गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता निवासी सहतवार वार्ड नंबर 12 को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने पर लाई। पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन लोगों का टीईटी केंद्र गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर एवं वंशी बाजार इंटर कॉलेज में था। परीक्षा देने जाने के दौरान हादसा हुआ।