फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Unannounced cuts protest

अघोषित कटौती के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 22 Sep 2015 11:31 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया Updated Tue, 22 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Unannounced cuts protest
लोक अधिकार मंच के बैनर तले नगर के लोगों ने अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने नारेबाजी करते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि कटौती का समय नियत किया जाए।
विज्ञापन


जिला प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि शासन से निर्धारित रोस्टरिंग के हिसाब से नगर के किसी भी फीडर पर विद्युत आपूर्ति नहीं की जाती हैं। मनमाने ढंग से कभी दो घंटे तथा कभी चार घंटे कटौती की जाती हैं। वहीं रात की मनमानी कटौती से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


शहर के टाउन फीडर थ्री, मालगोदाम चौराहे से भृगु आश्रम, बेदुआ तथा पूर्वी क्षेत्र के अन्य हिस्से शहर के क्षेत्र के अंतर्गत हैं, और विद्युत कनेक्शन भी शहर का हैं। यहां ग्रामीण रोस्टरिंग से विद्युत आपूर्ति की जा रही हैं जबकि उपभोक्ताओं से शहरी बिजली का बिल वसूला जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के  प्रत्येक मुहल्ले में बिजली का तार अत्यंत जर्जर हो गया है, जिसके टूटकर गिरने से आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित होती रहती हैं। आरोप लगाया कि विभाग द्वारा टेंडर किए जाने के बाद ठेकेदार द्वारा मनमानी और लापरवाही के चलते आज तक शहर क्षेत्र के जर्जर तारों को नहीं बदला गया।


नगर के विद्युत ट्रांसफार्मरों से नियमों को ताक पर रखकर विद्युत आपूर्ति की जाती हैं। इस प्रकरण में नगर के जनाधिकार मंच के सदस्यों ने गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की हैं। इस मौके पर अतुल कुमार िसंह, धीरज कुमार गुप्ता, नवीन सिंह, सभासद राहुल रस्तोगी, धीरज सिंह, राजीव पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed