फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Uma Shankar in support of the blockade

उमाशंकर के समर्थन में किया चक्काजाम

Wed, 04 Feb 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 04 Feb 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Uma Shankar in support of the blockade
फेफना थाने के भगवानपुर चट्टी पर उमाशंकर सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने राज्यपाल और लोकायुक्त का पुतला फूंका।
विज्ञापन


ठेकेदार विनोद सिंह के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मौके गड़वार-नगरा मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम रखा। बाद में जाम हटा लिया।

जाम के दौरान अपने संबोधन में  वक्तओं ने कहा कि उमाशंकर सिंह की विधानसभा सदस्यता राज्यपाल तथा लोकायुक्त ने पक्षपातपूर्ण रवैये से ग्रसित होकर समाप्त किया है।

 जिसका हम सभी ग्रामीण विरोध्ा करते हैं। फैसले से मर्माहत मिड्ढा के ग्रामीणों ने सूबे की सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि प्रदेश सरकार क्षत्रिय समाज की हितैषी नहीं है।
विज्ञापन


 उसने उमाशंकर सिंह के खिलाफ साजिश के तहत कार्रवाई कराया है। इस दौरान ग्रामीणों ने राज्यपाल और लोकायुक्त के खिलाफ नारेबाजी की।

इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों में विनोद कुमार सिंह, रिंकू सिंह, छोटू यादव, राजेश सिंह, मन्नू सिंह, गुड्डू पांडेय, श्रीराम सिंह, संतोष गुप्ता, मीना, अनीता, सुघरी, प्रीति, आरती आदि ने चेताया कि अगर उमाशंकर सिंह की विधानसभा सदस्यता वापस नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed