फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ujiyar wins the canvas ball cricket competion

उजियार ने जीता खिताबी मैच

Mon, 01 Jun 2015 11:05 PM IST
भरौली।
भरौली। Updated Mon, 01 Jun 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Ujiyar wins the canvas ball cricket competion
राय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार की सुबह कोटवा नारायणापुर स्थित मैदान पर उजियार और भरौली के बीच खेला गया। इसमें उजियार ने भरौली को तीन विकेट से शिकस्त देकर कप पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

मैच में केसीसी भरौली की टीम के कप्तान चंदन शर्मा ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। भरौली की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 115 रन का लक्ष्य सराया क्रिकेट क्लब उजियार के सामने रखा। जवाब में उतरी उजियार की टीम ने तीन विकेट शेष रहते 16 ओवर एक गेंद में लक्ष्य को पूरा कर लिया। उजियार टीम के कप्तान लव राय ने अपने खिलाडि़यों की सराहना की।
विज्ञापन


मैन आफ दी मैच उजियार टीम के शाहिद रहे। मैन आफ द सीरीज भरौली टीम के शिवजी बने। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख शारदानंद राय ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किया। खेल को खेल की भावना से खेलने की बात कही। मैच में अंपायर प्रकाश राय और सुनील राय रहे। जबकि उद्घोषक कमेटी के अध्यक्ष मनीष कुमार राय रहे। इस मौके पर शिक्षक पवन राय, रमाकांत राय, रोहिणी पांडेय, जगदीश राय, राकेश कुमार राय, सुरेंद्र नाथ राय, धनेश, सोनू राय, आशीष राय, मंटू राय, टनमन राय, लकी पांडेय, प्रिंस, बबुआ आदि रहे। अंत में प्रदीप ठाकुर ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed