फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two youths died by train Dead bodies found on railway track cut off by train in Ballia

बलियाः ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, गाजीपुर निवासी युवक ने लगा रखा था इयरफोन

Sat, 18 Sep 2021 07:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 18 Sep 2021 07:39 PM IST
सार

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। ट्रैक पर मिले शवों में एक की पहचान हो गई है। जबकि दूसरे के मामले में छानबीन चल रही है।

विज्ञापन
Two youths died by train Dead bodies found on railway track cut off by train in Ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बलिया जिले की दो अलग-अलग रूटों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। पहली घटना चितबड़ागांव तथा दूसरी घटना रसड़ा रेलवे स्टेशन के पास की है। दोनों शवों की शिनाख्त हो गई है। रसड़ा-बलिया रेलवे मार्ग पर मंदा गांव के सामने शुक्रवार की रात रेलवे लाइन पर युवक ने उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। उसने कान में इयरफोन लगा रखा था।

विज्ञापन


युवक की पहचान गाजीपुर जनपद बरेसर थाना के बाकी खुर्द निवासी राहुल गुप्ता (21) पुत्र गोपीचंद गुप्ता के रूप में हुई है। उसके पिता पंजाब प्रांत में रहते हैं। राहुल के शव के पास आधार कार्ड, पैनकार्ड, वाराणसी से जम्मूतवी तक ट्रेन का टिकट था। उसकी जेब से लाल रंग की पेन से एक पर्ची मिली लेकिन उसपर क्या लिखा है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।  
विज्ञापन


उसके चाचा राजकुमार ने बताया कि राहुल अपने पिता के यहां से दो दिन पूर्व ही घर आया था। वापस पंजाब जाने वाला था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, शनिवार सुबह सात बजे लोगों ने चितबड़ागांव में पश्चिमी सिग्नल से लगभग 50 मीटर दूरी पर रेल की पटरी पर शव देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश शुरू की। कोई जानकारी न मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। ग्रामीणों की सूचना पर नगवां गाईं निवासी कुछ लोग ने शव की शिनाख्त नगवां गाईं निवासी मोहित कुमार यादव (25) पुत्र मंगला यादव के रूप में की।

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

सुखपुरा कस्बे में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के समीप स्थित राजभर बस्ती में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राजभर बस्ती निवासी राहुल कुमार (24) विश्वकर्मा भगवान की पूजा-अर्चना करने के बाद लोगों में प्रसाद का वितरण किया।

खाना खाकर अपने में कमरे में सोने चला गया। रात को जब उसके कमरे से कुछ आवाज आई तो परिजन उसके कमरे में गए। देखा कि वह छत के हुक में रस्सी लगकार फंदे से झूल रहा है।  मृतक राजमिस्त्री का काम करता था और वह काफी मिलनसार था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। परिजन आत्महत्या के बारे में कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। उन्हें खुद ही समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर राहुल ने क्यों ऐसा कदम उठाया।

तुर्तीपार रेलवे पुल पर मिला युवक का शव

उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार रेलवे पुल पर शुक्रवार की देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शव का शिनाख्त न होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृत व्यक्ति की उम्र करीब 48 वर्ष है। मृतक पैंट व बनियान पहने हुए है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed