फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two women hanged in Ballia After dispute husband wife horrifying step dead body found courtyard

बलिया में दो महिलाओं ने लगाया फंदा : पति से विवाद के बाद पत्नी ने उठाया खाैफनाक कदम, अहाते में लटकती मिली लाश

Sat, 28 Dec 2024 02:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 28 Dec 2024 02:18 PM IST
सार

Ballia News : बलिया के सिकंदरपुर और दोकटी थाना क्षेत्र की दो महिलाओं ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक मामले में खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी।

विज्ञापन
Two women hanged in Ballia After dispute husband wife horrifying step dead body found courtyard
जलालीपुर गांव में जुटी भीड़ और शिवपुर में मृत महिला की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जलालीपुर गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय महिला का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन




जलालीपुर गांव स्थित रीना शर्मा (40) पत्नी संतोष अपने बच्चों के साथ कमरे में सोई थी। रोज की तरह वह सुबह उठकर कमरे से बाहर गई। काफी देर बाद भी जब वह दिखाई नहीं दी तो संतोष ने उसे खोजना शुरू कर दिया। जब घर में नहीं मिली तो बगल में घूरा गुप्ता के अहाते की तरफ गया।
विज्ञापन


वहां रीना का शव छड़ में गमछे के सहारे लटका हुआ था। शोर गुल करने के बाद परिजन भी पहुंच गए। शव को नीचे उतारा। थोड़ी ही देर में इसकी सूचना पुलिस को मिल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। रीना के दो पुत्री व दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर विकासचंद्र पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पति से कहासुनी के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान
बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर में शुक्रवार रात महिला का शव कमरे फंदे से लटकता मिला। आसपास के लोगों के अनुसार, बीती रात पति से फोन पर कहासुनी के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं मिली थी।

शिवपुर पंचायत निवासिनी गीता देवी (24) पत्नी गौतम गोड़ का पति झारखंड में कही काम करता है। बीती देर शाम पति-पत्नी की किसी बात को लेकर फोन पर कहासुनी हुई थी। उसके बाद सास-बहू के बीच भी कहासुनी हुई। ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब दस बजे गीता ने घर में ही फांसी लगा ली। 

सूचना पर क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. उस्मान, थानाध्यक्ष दोकटी बंशबहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

गीता अपने पति के साथ बाहर रहती थी। छठ पूजा में गांव आई थी। उसके बाद से वह सेमरिया डेरा गांव में ही अपने बच्चों के साथ रह रही थी। गीता की शादी 2020 में हुई थी। उसका मायका दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में है। एक पुत्री परी (3) और एक पुत्र ऋषभ कुमार (2) है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed