{"_id":"5f942c558ebc3e9c01280574","slug":"two-women-died-of-snake-bite-ballia-news-vns554635474","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन
बेल्थरारोड। क्षेत्र के चरौंवा ग्राम में शनिवार को सुबह सर्पदंश से महिला की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। चरौंवा निवासिनी आशा वर्मा (50) पत्नी विद्यानंद सुबह घर के सामने झाड़ू लगा रही थी। इसी बीच सर्प ने महिला को डस लिया। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन महिला को निजी चिकित्सालय ले गए लेकिन गंभीर स्थिति के चलते चिकित्सक ने रेफर कर दिया। इलाज के लिए मऊ ले जाते समय महिला की मौत हो गई। मृतका के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं।
सांप के डसने से महिला की गई जान
रेवती। थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी रुकमिना देवी (50) पत्नी सुनेश्वर भारती की मौत शुक्रवार की देर शाम सर्पदंश से हो गई। रुकमिना शुक्रवार की शाम दरवाजे पर केले के बगान में किसी कार्य के लिए गई थी कि वहीं सर्प ने डस लिया। परिजन उपचार के लिए रुकमिना को लेकर रेवती सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।