{"_id":"62361adc5b04871fc335031a","slug":"two-teenagers-drowned-in-saryu-river-while-taking-bath-ballia-news-vns643905784","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नान करते वक्त दो किशोर सरयू नदी में डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नान करते वक्त दो किशोर सरयू नदी में डूबे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवती। थाना क्षेत्र के भोपालपुर ग्राम सभा के दो किशोर सरयू नदी में शुक्रवार की सुबह स्नान करते वक्त डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों को लगाकर करीब दो घंटे तक नदी में खोजबीन कराई, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। शनिवार की सुबह घटनास्थल के करीब एक किमी. पूरब गोबरहीं ढाला के सामने एक किशोर का शव नदी के किनारे उतराया मिला वहीं अभी दूसरे किशोर का पता नहीं चला है।
थाना क्षेत्र के भोपालपुर निवासी रामवृक्ष पांडेय का 16 वर्षीय पुत्र दुर्गेश पांडेय तथा इसी गांव के राजाराम यादव का 12 वर्षीय पुत्र लालचंद्र यादव शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे घर से स्नान करने के लिए सरयू नदी की ओर साइकिल से निकले थे। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच दुर्गेश का छोटा भाई रोशन 64 नंबर ठोकर के सामने गया तो नदी के किनारे साइकिल, कपड़ा, मोबाइल, पर्स आदि पड़े मिले। इसकी जानकारी होते ही सैकड़ों की तादात में लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेवती एसएचओ रामायण सिंह ने पांच गोताखोरों नदी में उतार कर खोजबीन कराई, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। दूसरे दिन शनिवार को भी गोताखोरों द्वारा किशोरों की तलाश कराई गई। घटना स्थल से करीब एक किमी पूरब गोबरहीं ढाला के सामने लालचंद का शव उतराया मिला। आठ बहनों तथा तीन भाइयों में एक दुर्गेश के डूबने से मां चंपा देवी, पिता रामवृक्ष पाण्डेय सहित अन्य दो भाई पंकज तथा रोशन कोरुदन से आसपास के लोगों की सिसकियां थमने का नाम नहीं ले रहीं थीं। वहीं तीन भाइयों में एक लालचंद की मां मोनी देवी सहित दो छोटे भाई छोटू तथा विशाल सहित परिवारीजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन था।