फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two teenagers collide in catching a catcher playing cricket, one dead, the other injured

क्रिकेट खेलते कैच पकड़ने में दो किशोर टकराए, एक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 14 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers collide in catching a catcher playing cricket, one dead, the other injured
सुखपुरा। कस्बा में क्रिकेट खेलते समय रविवार की शाम कैच पकड़ने के दौरान दो किशोरों के आपस में लड़ जाने के कारण एक किशोर की मौत हो गई जबकि दूसरा किशोर घायल है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सुखपुरा भलुही मार्ग पर निर्माणाधीन महिला महाविद्यालय के समीप कुछ किशोर शाम को क्रिकेट खेल रहे थे। इस बीच कैच पकड़ने के लिए सुशील (15) पुत्र सत्येन्द्र चौहान एवं वसीम(13) पुत्र नसीम दोनो गेंद की तरफ दौड़े क्योंकि गेंद उंचाई पर था। गेंद को लक्ष्य बनाकर दोनों कैच पकड़ने के लिए दौड़ रहे थे। गेंद अभी ऊपर ही था कि दोनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के कारण वसीम के सीने में चोट लगी और सुशील को सीने में चोट के साथ ही उसका सिर भी फट गया। आसपास के लोगों ने दोनों को निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया जहां चिकित्सक ने वसीम का प्राथमिक इलाज कर उसे छोड़ दिया जबकि सुशील की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान सुशील की मौत हो गई। सुशील की मौत से जहां उसके परिवार के सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल है वही पूरा गांव सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed