फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   two teacher suspend in ballia

अनुपस्थित रहने पर दो सहायक अध्यापिकाएं सस्पेंड

Tue, 23 Feb 2021 10:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
two teacher suspend in ballia
बलिया। कार्य में लापरवाही बरतने और बिना बताए करीब चार माह तक अनुपस्थित रहने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह ने शिक्षा क्षेत्र बॉसडीह के उप्रावि रेंगहा के सहायक अध्यापिका एवं प्रभारी प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी पंडित और सहायक अध्यापिका सारिका सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बीएसए की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी पंडित 30 जनवरी 2021 से अनवरत अनुपस्थित चल रही है। वहीं, कंपोजिट ग्रांट का आहरण कर इन्होंने कोई कार्य नहीं कराया है। विद्यालय अभिलेखों को प्रभारी अध्यापक को हस्तगत भी नहीं की है। उधर, सहायक अध्यापिका सारिका सिंह 30 अक्तूबर 2020 से अनुपस्थित है। बीएसए ने अध्यापक आचरण सेवा नियमावली का घोर उल्लंघन एवं अभिलेखों को गायब करने आदि आरोपों में सस्पेंड किया है। बीएसए ने निलंबन में अवधेश कुमार राय खंड शिक्षा अधिकारी बैरिया को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्हें निर्देशित किया है कि आरोप पत्र अद्योहस्ताक्षरी से अनुमोदित कराकर जांच की कार्यवाही 15 दिन के अंदर पूर्ण करें। निलंबन अवधि में बीएसए ने दोनों शिक्षिकाओं को उप्रावि बांसडीह से संबद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed