फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two smugglers arrested while trying to sell four guns and one pistol

Ballia News: चार तमंचे और एक पिस्टल बेचने जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 31 Aug 2025 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested while trying to sell four guns and one pistol
बांसडीहरोड। पुलिस ने शनिवार को स्थानीय रेलवे क्राॅसिंग के पास से उमेश राम व अजीत कुमार को चार तंमचे और एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। दो बाइक जब्त की। दोनों आरोपी असलहाें को बेचने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाने के थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के दौरान रेलवे क्राॅसिंग से सहतवार की तरफ से आ रहे दो बाइक सवार युवकों को रोका तो वह भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में उमेश राम निवासी मलिकपुरा भावरकोल और अजीत कुमार निवासी कठही थाना नंदगंज गाजीपुर हैं। तलाशी के दौरान उमेश के पास से दो तमंचे व अजीत के पास से दो तमंचा व एक पिस्टल बरामद हुई। दोनों की बाइक को सीज किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed