फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two sides clashed over increase and decrease in name, nine injured

नाम घटाने व बढ़ाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, नौ घायल

Sun, 03 Jan 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed over increase and decrease in name, nine injured
पूर। वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने और घटाने को लेकर पकड़ी थाना क्षेत्र के मेवली कनासपुर गांव में शनिवार की सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और बल्लम आदि चले। इसमें नौ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय मेवली के गिरनारी बाबा के प्रांगण में ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में संशोधन करने के लिए बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान एक पक्ष का आरोप था कि बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में काफी अनियमितता की गई है। बीएलओ की उपस्थिति में ही वर्तमान प्रधान यशवंत यादव उर्फ रणजीत यादव और पूर्व प्रधान अशोक सिंह के दोनों पक्षों के लोग एकत्रित थे। इसी बीच नाम काटने और जोड़ने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी, डंडे और बल्लम से वार करने लगे। इसमें एक पक्ष के रणजीत यादव (45), बनारसी यादव (55), मुलायम यादव (35), मन्नू यादव (36), अमरजीत यादव (35) तथा दूसरे पक्ष के अशोक सिंह (55), रोशन सिंह (35), बसंत सिंह (40) और त्रिवेणी (45) घायल हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि शांति व्यवस्था कायम हो सके। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक पकड़ी योगेश कुमार यादव ने बताया कि इसमें जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed