फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two people killed, two injured in road accident

हादसोें में दो लोगों की मौत, दो घायल

Sat, 21 Oct 2017 11:04 PM IST
ballia
ballia Updated Sat, 21 Oct 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Two people killed, two injured in road accident
accident - फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। उन्‍हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ् शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के कठौड़ा गांव निवासी रामनिवास राम उम्र 50 वर्ष साइकल से बेल्थरा की तरफ जा रहे थे। माल्दह चट्टी के समीपअज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। आस-पास मौजूद लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर  पर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


दूसरी घटना शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के गांव किशोर गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज के समीप हुई जिसमें थाना क्षेत्र के चक पुरुषोत्तम ग्राम सभा के कैथवलिया गांव निवासी शैलेंद्र प्रसाद उम्र 25 वर्ष महथापार गांव से रिश्तेदारी से वापस अपने घर बाइक से आ रहा था।कोल्ड स्टोरेज के समीप चेतन किशोर निवासी बैजनाथ उम्र 58 वर्ष से बाइक टकरा गई। जिसमें दोनों घायल हो गए आस-पास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य सिकंदरपुर पहुंचाया जहां शैलेंद्र को चिकित्सक में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बैजनाथ की हालत      गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 जयप्रकाशनगरः बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित चांददीयर पुलिस चौकी के समीप शुक्रवार की शाम एक बाइक सवार को पिकप ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब बिहार राज्य के सिवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी दीपक कुमार सिंह (20) पुत्र जगनरायन सिंह दोकटी थाना क्षेत्र के दोकटी गांव अपने बुआ से वापस जा रहा था कि पुलिस चौकी के समीप पहुंचते ही पिकप ने पीछे से टक्कर मार दिया। पिकप को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed