फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two people including a student died in a road accident

सड़क हादसे में छात्र समेत दो की मौत

Mon, 22 Feb 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Two people including a student died in a road accident
बेल्थरारोड क्षेत्र के फरही नाला के समीप सड़क हादेस में मृत युवक की रोती-बिलखती परिवार की महिलाएं? - फोटो : BALLIA
बलिया/बेल्थरारोड/चौकियामोड़। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुए सड़क हादसों में एक छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुआ चट्टी के पास सोमवार की सुबह दुबहड़ थाना क्षेत्र के घोड़हरा निवासी राजू यादव (16) पुत्र छोटेलाल यादव घोड़हरा ढाला से ई-रिक्शा पर सवार होकर माल्देपुर स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ने जा रहा था। जैसे ही वह जमुआ के पास पहुंचा कि बलिया की तरफ से आ रही बाइक ने ई-रिक्शा को ओवरटेक करने के दौरान ड्राइवर की पिछली सीट पर किनारे बैठे किशोर को टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टेंपो में सवार उसका पड़ोसी साथी विकास एवं अन्य यात्रियों ने आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक मां-बाप का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

उधर, उभाव थाना क्षेत्र के अखोप चट्टी के पास सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सब्जी विक्रेेता की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मऊ जनपद के रामपुर थाना के बेलौली भोजीपुर गांव निवासी बुधिराम तुरहा (35) पुत्र जवाहिर बेलौली चट्टी पर सब्जी बेचता था। सब्जी बेचने के लिए बेल्थरारोड से सब्जी खरीदकर अपने घर रखकर पुन: अपनी ससुराल चौकिया गांव में अपनी पत्नी से मिलने के लिए निकला था। जैसे ही उभाव थाना क्षेत्र के अखोप चट्टी गांव के फरही नाला के समीप पहुंचा कि किसी वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed