{"_id":"60e885998ebc3e549a494638","slug":"two-oxygen-concentrators-given-to-chc-ratsar-ballia-news-vns5995528141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी रतसर पर दो आक्सीजन कसंट्रेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी रतसर पर दो आक्सीजन कसंट्रेटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार घटते ही स्वास्थ्य महकमा तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों में जुट गया है। वहीं स्थानीय सीएचसी पर आक्सीजन की व्यवस्था भी कर दी गई है। शुक्रवार को हीलिंग फील्ड्स फाउंडेशन हैदराबाद की ओर से अधीक्षक डा.ॅ राकिफ अख्तर को संस्था के असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर मुसर्रत जहां ने दो आक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किए।
इस अवसर पर मुसर्रत जहां ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते संस्था ने जनपद के मनियर, बघुड़ी, बांसडीह एवं रसड़ा में भी दो-दो आक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किया है। वहीं बच्चों के लिए पैरासिटामोल सीरप एवं आशा कार्यकर्त्ताओं को ग्रामीण क्षेत्र में संभावित मरीजों को आक्सीजन स्तर की जांच के लिए पल्स आक्सीमीटर भी प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए संस्था द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य उपकरण एवं दवाइयां भी सीएचसी एवं पीएचसी पर मुहैया कराती रही है। इस अवसर पर डाट्स से अमित गुप्ता, बीसीपीएम अनिल कुमार, सीएचइ मन्जू देवी, संजू गुप्ता एवं बीसीपी मीरा सिंह मौजूद रहीं।