फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two more patients were found in the district

जिले में दो और मिले मरीज

Sat, 27 Jun 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two more patients were found in the district
बलिया। जिले में शुक्रवार की देर शाम दो नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया हैं। जिलें में कुल मरीजों की संख्या 105 हो गई है। जिले में अब तक कुल 103 पॉजिटिव केस थे। इसमे से 70 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्हें होम क्वॉरंटीन रहने की सलाह दी गई है। जबकि 35 एक्टिव केस है। इसकी पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने की। बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज निवासी जिला अस्पताल के एक डाक्टर का कर्मचारी है। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि दूसरा दुबहर थाना के बंधुचक गांव का पॉजिटिव मिला है। इनकी रिपोर्ट जिला अस्पताल में जांच के लिए लगे ट्रूनाट मशीन जांच के बाद पॉजिटिव आई है। वहीं ट्रू नाट मशीन से ही शहर कोतवाली के चंद्रशेखरनगर में एक, उमरगंज में दो पॉजिटिव केस मिला मिला था। इसके अलावा बांसडीह कोतवाली के सारंगपुर में एक पॉजिटिव केस मिला था। बता दे कि 26 जून तक जिले में 4646 सैंपल लिया गया।जिसमें से जिला अस्पताल में लगे ट्रूनाट मशीन से 193 की जांच की गई। जबकि शेष की जांच बाहर की गई। शुक्रवार की शाम ट्रूनाट मशीन से पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस प्रकार अब जिले में कुल 105 पॉजिटिव केस हो गए है। इसमें से 70 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वही वर्तमान में 35 केस एक्टिव रह गए है। इसके अलावा अब तक 4102 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 446 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शुक्रवार को रिपोर्ट आने के बाद इन्हें एल-1 अस्पताल बसंतपुर में भर्ती कराया गया। आज मिले मरीज को देखते हुए जिले में हॉट स्पॉट की संख्या बढ़कर 64 हो जाएगी। हॉट स्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलॉकों को सील करने आदि का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed