फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two more names came to light in Rohit murder case, both absconding

Ballia News: रोहित हत्याकांड में दो और नाम प्रकाश में आए, दोनों फरार

Sun, 18 Aug 2024 04:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Two more names came to light in Rohit murder case, both absconding
बांसडीह/घोघा। बांसडीह कोतवाली गेट के सामने हुए रोहित पांडेय हत्याकांड मामले में दो और अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने शनिवार को बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सीओ बांसडीह प्रभात कुमार ने बताया कि छोटकी सेरिया गांव निवासी सगे भाई अभिषेक सिंह व अविनाश सिंह को घटना में शामिल होने के बाद नामजद किया गया है। मामले में अब तक कुल 9 आरोपी नामजद हो चुके हैं। शीघ्र ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

20 जुलाई की सुबह बांसडीह कोतवाली गेट के सामने कस्बे के मिरिगिरी टोला निवासी रोहित पांडेय की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर कर दी गई थी। रोहित के चचेरे भाई राजेश पांडेय की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ नामजद व कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी ने घटना के छह आरोपियों के खिलाफ 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। घटना के बाद पुलिस ने 23 जुलाई को अंकित यादव व ओमप्रकाश यादव को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

उसी दिन घटना के मुख्य आरोपी दरांव गांव निवासी रोहित यादव उर्फ राइडर व शेखर यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। एक सप्ताह बाद पुलिस ने मामले में नामजद जवाहर गोंड़ व धर्मेंद्र उर्फ बागी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में एक अन्य आरोपी शीतल दवनी निवासी निशांत सिंह उर्फ निक्कू को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस ने पूर्व में ही निशांत की नामजदगी को संदिग्ध मानते हुए उसके ऊपर इनाम घोषित नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed