{"_id":"59e648c44f1c1b74698b6447","slug":"two-lakhs-of-stolen-from-jewelery-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभूषण की दूकान से दो लाख की चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आभूषण की दूकान से दो लाख की चोरी
ballia
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
मकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया-मऊ सीमा पर कोतवाली क्षेत्र के नदौली चट्टी स्थित एक आभूषण की दूकान में चोरों ने सोमवार की देर आभूषण चुरा लिए। चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। मंगलवार को चोरी का पता चला तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। दूकान की आलमारी खेत में पड़ी मिली।
मऊ जनपद के रतनपुरा थाना के मुबारकपुर निवासी सत्यनारायण वर्मा पुत्र स्व. सदानंद वर्मा की नदौली चट्टी स्थित कटरे में सागर सूरज आभूषण कला केंद्र दूकान है। कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि वह सोमवार को दूकान बंद कर घर चले गए थे।
रात्रि में पड़ोस स्थित अस्पताल चलाने वाले डा. हरिविलास विश्वास ने दूकान का शटर टूटने एवं सामान गायब होने की सूचना दी। देखा कि दूकान की आलमारी एवं अन्य सामान गायब थे। इधर-उधर ढूंढने पर दूकान से दो सौ मीटर की दूरी पर एक खेत में टूटी आलमारी मिली। आलमारी से 15 ग्राम सोने की कील एवं दो किलो चांदी के नये एवं पुराने आभूषण गायब थे।
विज्ञापन
मालूम हो कि रात दो बजे जब कुछ लोगों की आवाज पर डा. हरिविलास विश्वास ने पूछा कौन है तो चोरो ने गोली मारने की धमकी दी।
जिससे डाक्टर खामोश हो गए। चोर पांच की संख्या में थे। दो आलमारी पकडे़ हुए तथा शेष तीन खाली कुछ सामान लिए हुए थे। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार चौधरी, कोतवाल जगदीश चन्द यादव सहित फोरेंसिक और डॉग स्वायड टीम भी जांच पड़ताल में जुट गई। उधर, चोरी की घटना से आसपास के दूकानदारों में भय का माहौल है।