फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two killed, eight injured in road accidents

सड़क हादसों में दो की मौत, आठ घायल

Wed, 27 May 2020 04:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Two killed, eight injured in road accidents
बलिया में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को हुए सड़क हादसों दो लोगों की मौत हो गई और एक बच्ची समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि अन्य घायलों को सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक को हल्दी थानाध्यक्ष ने बांसडीहरोड के बहुआरा के पास से पकड़ लिया।
विज्ञापन

हल्दी थाना क्षेत्र के हल्दी-सोनवानी मार्ग पर सरकारी शराब भट्ठी के समीप बुधवार की सुबह करीब साढे सात बजे ट्रक ने साइकिल सवार 45 वर्षीय व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। ट्रक को पुलिस ने बहुआरा के पास से पकड़ा। मृतक लाल गमछा, काला पैंट और शर्ट पहने हुआ था।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के बाबूबेल स्थित पुराना पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को बाइक की चपेट में आने से बाबूबेल निवासी ज्योति शंकर चौबे (60) पुत्र स्व. सुदामा चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए। रेफर करने के बाद वाराणसी जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवती: स्कूल के पास आटोरिक्शा और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में आटो रिक्शा पर सवार चंद्रशेखर की पत्नी बिंदु (30), मांती (45), सोनवानी निवासी सोहन पासवान (40) तथा आटो रिक्शा चालक रतिछपरा निवासी मुनीब (30) घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी रेवती में भर्ती कराया। वहां सोहन पासवान की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

नवानगर: सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर दूरदर्शन केंद्र के समीप गिट्टी लदे ट्रक में तेज गति से आ रहा बाइक सवार टकरा गया। इससे बाइक सवार काजीपुर गांव निवासी सत्येंद्र चौहान (35) पुत्र शिवकुमार चौहान, उसकी पत्नी गुड़िया (26), चार वर्षीय पुत्री अंशिका व छह माह की बच्ची घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed