फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two injured, one dead after being hit by an Alto car

अल्टो कार की चपेट में आने से दो जख्मी, एक की मौत

Thu, 30 Jul 2020 05:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Two injured, one dead after being hit by an Alto car
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के संडवापुर चट्टी के समीप गुरुवार की दोपहर ओवरटेक करते समय बाइक सवार दो युवक अल्टो कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंच चौकी प्रभारी अमरजीत यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मनियर थाना क्षेत्र के उत्तर टोला निवासी धर्मेंद्र गोंड 25 पुत्र वीरेंद्र प्रसाद मनियर थाना क्षेत्र के ही वार्ड नंबर छह निवासी नरेंद्र कुमार 35 पुत्र मुख्तार सिंह के साथ गुरुवार की दोपहर बाइक से नगरा की तरफ जा रहे थे, जैसे ही वह संडवापुर चट्टी के समीप पहुंचे कि बोलेरो को ओवरटेक करते समय विपरीत दिशा से आ रही अल्टो कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सूचना पाकर पहुंचे डायल 112 की टीम एवं आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने नरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि धर्मेंद्र की हालत गम्भीर देख सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed