यूपी: गई थीं मेला घुमने, लौटीं तो होने लगी उल्टियां, फूड प्वाइजनिंग से दो बच्चियों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला से घूमकर आई दो बालिकाओं की फूड प्वाइजनिंग से मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात की है। पांच बच्चों का बलिया शहर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद स्वस्थ घोषित कर घर भेज दिया गया। हालांकि, परिजन फूड प्वाइजनिंग से इंकार कर रहे हैं, जबकि डाक्टर का कहना है कि बच्चियों को फूड प्वाइजनिंग ही हुई है। ये बच्चियां बुधवार को मगई नदी के किनारे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेला में गई थीं और वहां दुकानों पर खाया-पिया था।
नरही गांव निवासी महिमा (7) पुत्री बालेश्वर प्रजापति, प्रिया राय (14) पुत्री प्रशांत कुमार राय, रिशु (8) पुत्र विनोद पांडेय, रिया (6) व रिद्धि (4) पुत्री विनोद पांडेय, आयुष पांडेय पुत्र अरुण पांडेय, राज पांडेय पुत्र धनंजय पांडेय, आदित्य पांडेय पुत्र कन्हैया पांडेय व सप्तसती पांडेय (4) पुत्री कन्हैया पांडेय बुधवार को मगई नदी के किनारे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने लगे चटनिया मेला घूमने गए थे।
बच्चों ने मेला में लगी दुकानों पर ही कुछ खाया-पिया था। गुरुवार की सुबह बारी-बारी से सभी बच्चों के पेट में दर्द होना शुरू हुआ। परिवार के लोग जब तक कुछ समझते उन्हें उल्टियां भी शुरू हो गई। परिवार के लोग बच्चों को तत्काल सीएचसी नरही ले गए। वहां दो बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घर भेज दिया, जबकि सात बच्चों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार देर रात महिमा की मौत हो गई। इसके बाद परिवार वाले घबरा गए और ज्यादा गंभीर स्थिति में दिख रही प्रिया को इलाज के लिए मऊ ले जाने के लिए निकले, लेकिन उसकी भी मौत रास्ते में हो गई। प्रिया की मौत की जानकारी होते ही जिला अस्पताल में भर्ती पांच बच्चियों को उनके परिजन प्राइवेट अस्पताल में लेकर चल गए।
वहां रिशु, रिया व रिद्धि, आयुष पांडेय, राज पांडेय का उपचार चल रहा है। नरही सीएचसी के प्रभारी डॉ. साकेत बिहारी ने बतया आदित्य पांडेय व सप्तसती पांडेय की स्थिति नाजुक नहीं थी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं।
मामले में परिवार वालों की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई और दोनों बच्चियों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। मीडिया के माध्यम से ही मामले की जानकारी हुई है। दुुकानदारों केे बुलाकर मामले की छानबीन की जा रही है।
ज्ञानेश्वर मिश्रा, एसएचओ नरही थाना