{"_id":"575c53f84f1c1b9c0c9c6166","slug":"two-died-in-the-crash-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दो की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेफना थाना क्षेत्र के पियरिया गांव के पास खडे़ ट्रक में एक डीसीएम ने टक्कर मार दी। इसमें डीसीएम चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान चालक समेत दो की मौत हो गई। दो की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा निवासी अजय मिश्रा (33) और प्रतिमा मिश्रा (32) पत्नी स्व. जितेंद्र मिश्रा अपने रिश्तेदार शहर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी प्रवीण तिवारी (28) के साथ दिल्ली से डीसीएम पर सामान लेकर बलिया आ रहा थे। जैसे ही फेफना थाना क्षेत्र के पियरिया गांव के समीप पहुंचे, डीसीएम खडे़ ट्रक में जा भिड़ी।
इसमें डीसीएम चालक दिल्ली के जफराबाद जनता कालोनी निवासी मो. हसन (27) समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चालक मो. हसन और अजय मिश्रा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रतिमा मिश्रा अपने पति जितेंद्र मिश्रा और दो बच्चों के साथ दिल्ली में ही रहती थी। वहां पर पति नौकरी करता था। गत दस मई को करेंट लगने से जितेंद्र की मौत हो गई। इसके बाद रिश्तेदार अजय मिश्रा और प्रवीण तिवारी प्रतिमा को सामान के साथ वापस घर लाने गए थे। अभी पति की मौत के गम में प्रतिमा डूबी ही थी कि एक और हादसा हो गया। रिश्तेदार अजय मिश्रा की भी मौत हो गई।