फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two die after being hit by a train

ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

Wed, 20 Apr 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two die after being hit by a train
बांसडीहरोड/बलिया। थाना क्षेत्र के छाता रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव क्षतविक्षत मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहेरी रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार रात एक विवाहिता की पावर इंजन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान भी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

छाता रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की सुबह लोग खेतों में शौच के लिए जा रहे थे तो देखा कि ट्रैक पर शव पड़ा है। थोड़े ही देर में किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन नहीं हो सकी। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह में बताया कि मृतक के कपड़ों से मानसिक रूप से बीमार जैसा दिखाई दे रहा था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर, बहेरी रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार रात एक विवाहिता की पावर इंजन की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना पर पहुंचे जीआरपी थाना निरीक्षक राघवेन्द्र यादव ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवती की उम्र 22 से 24 वर्ष के बीच आंकी गई है। वह पीले रंग की कढ़ाईदार सूट पहने थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed