फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two boys drowned while bathing in Saryu river in ballia search continues

Ballia: सरयू नदी में स्नान के दौरान दो बालक डूबे, तलाश जारी, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 20 Jul 2023 11:07 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 Jul 2023 11:07 AM IST
सार

बलिया जिले के सुल्तानपुर गांव के सामने सरयू नदी में स्नान कर रहे दो बालक नदी में डूब गए। गुरुवार सुबह से उनकी तलाश जारी है लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस व स्थानीय मल्लाह बच्चों की तलाश में जुटे हैं। 

विज्ञापन
Two boys drowned while bathing in Saryu river in ballia search continues
देर रात घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के सुल्तानपुर गांव के सामने सरयू नदी में स्नान कर रहे दो बालक नदी में डूब गए। गुरुवार सुबह से उनकी तलाश जारी है लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस व स्थानीय मल्लाह नदी में खोजने का प्रयास करते रहे। बच्चों की तलाश के लिए वाराणसी से एनडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है। बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


सरयू नदी में आई बाढ़ का पानी गांव के किनारे रिंग बंधा के पास तक पहुंच गया है। टोलापर मुहल्ला निवासी महंथ यादव का 10 वर्षीय पुत्र विकास यादव और विश्वकर्मा राजभर का नौ वर्षीय पुत्र रवि बुधवार शाम अपने मित्रों के साथ नदी में स्नान करने गया। बताया जा रहा है कि दोनों बालक स्नान करने के लिए नदी में कूद पड़े।
विज्ञापन


वहां स्नान कर रहे अन्य बालकों के अनुसार नदी में कूदे दोनों बालक नदी से बाहर नहीं निकल सके। देर रात तक दोनों की खोजबीन होती रही। घाट पर रखे बालकों के साईकिल व कपड़े से शिनाख्त की गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे एसडीएम राजेश गुप्ता ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। एनडीआरएफ की टीम आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed