{"_id":"64b8c811141d51a4990765a8","slug":"two-boys-drowned-while-bathing-in-saryu-river-in-ballia-search-continues-2023-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia: सरयू नदी में स्नान के दौरान दो बालक डूबे, तलाश जारी, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: सरयू नदी में स्नान के दौरान दो बालक डूबे, तलाश जारी, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 20 Jul 2023 11:07 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:07 AM IST
सार
बलिया जिले के सुल्तानपुर गांव के सामने सरयू नदी में स्नान कर रहे दो बालक नदी में डूब गए। गुरुवार सुबह से उनकी तलाश जारी है लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस व स्थानीय मल्लाह बच्चों की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
देर रात घटनास्थल पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के सुल्तानपुर गांव के सामने सरयू नदी में स्नान कर रहे दो बालक नदी में डूब गए। गुरुवार सुबह से उनकी तलाश जारी है लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस व स्थानीय मल्लाह नदी में खोजने का प्रयास करते रहे। बच्चों की तलाश के लिए वाराणसी से एनडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है। बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सरयू नदी में आई बाढ़ का पानी गांव के किनारे रिंग बंधा के पास तक पहुंच गया है। टोलापर मुहल्ला निवासी महंथ यादव का 10 वर्षीय पुत्र विकास यादव और विश्वकर्मा राजभर का नौ वर्षीय पुत्र रवि बुधवार शाम अपने मित्रों के साथ नदी में स्नान करने गया। बताया जा रहा है कि दोनों बालक स्नान करने के लिए नदी में कूद पड़े।
विज्ञापन
वहां स्नान कर रहे अन्य बालकों के अनुसार नदी में कूदे दोनों बालक नदी से बाहर नहीं निकल सके। देर रात तक दोनों की खोजबीन होती रही। घाट पर रखे बालकों के साईकिल व कपड़े से शिनाख्त की गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे एसडीएम राजेश गुप्ता ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। एनडीआरएफ की टीम आने की संभावना है।
विज्ञापन