फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two accused in Bindu Devi murder case arrested, one absconding

बिंदु देवी हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Sun, 09 Feb 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Two accused in Bindu Devi murder case arrested, one absconding
रेवती में पुलिस के हत्थे चढ़े हत्या का आरोपी। - फोटो : BALLIA
बलिया। रेवती थानाध्यक्ष शैलेश सिंह एवं स्वॉट प्रभारी राजकुमार सिंह की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात बिंदु देवी के दो हत्यारोपियों को रेवती स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक से गिरफ्तार किया। जबकि एक भागने में सफल हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू को पुलिस ने बरामद किया। आरोपियों ने रेवती थाना के श्रीनगर गांव में 31 जनवरी की रात घर में घुसकर मां-बेटी को चाकू मारकर घायल कर दिया था, जिसमें मां की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

रेवती प्रभारी और स्वॉट टीम कोलनाला के पास मौजूद थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी बिंदु व अंशु पर हमला करने वाले आरोपी रेवती रेलवे स्टेशन पर मौजूद हैं और ट्रेन से भागने की फिराक में हैं। जिसके बाद रेवती पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त टीम रेवती रेलवे स्टेशन पर पहुंची और प्लेटफार्म नंबर एक पर मुखबिर की निशानदेही पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी भागने में सफल हो गया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम व पता संदीप वर्मा एवं बब्लू वर्मा पुत्रगण सत्यनारायन वर्मा निवासी श्रीनगर थाना रेवती बताया। वहीं भागने वाले व्यक्ति का नाम पिंटू वर्मा उर्फ रिक्सेना पुत्र सत्यनारायन वर्मा बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक माह पूर्व ही पड़ोसी बिंदु देवी व उसकी पुत्री अंशू वर्मा को जान से मारने के लिए योजना बनाई थी। बताया कि वर्ष 2017 में पड़ोसी उमेश वर्मा व उसकी पत्नी बिंदु देवी तथा उनके घर के सभी लोगों ने मेरे घर में घुसकर मेरे पिता सत्यनारायन वर्मा, भाई पिंटू वर्मा व मां को बहुत मारा-पीटा था। जिसमें पिता कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे। एसपी देवेंद्र नाथ ने बताया कि मृतका बिंदु देवी अपने पड़ोसी पिंटू वर्मा की पत्नी से वार्ता करती थी जबकि पिंटू का पत्नी से संबंध विच्छेद हो गया था। इसको लेकर वर्ष 2017 में पड़ोसी पिंटू वर्मा के परिवार से मारपीट भी हो गई थी। इसी को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी। इसके बाद पिंटू वर्मा व उसका भाई संदीप वर्मा, बब्लू वर्मा ने बिंदु व उसकी पुत्री अंशु को चाकू से वार कर घायल कर दिया था। जिसमें बिंदु की मौत हो गई थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक संजय सरोज, हेड कांस्टेबल श्याम सुंदर यादव, कांस्टेबल अनूप सिंह, अनिल पटेल, अतुल सिंह, शशिप्रताप सिंह, राकेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed