फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Trust yourself more than administration, keep checking every vehicle

प्रशासन से अधिक खुद पर भरोसा, हर गाड़ी चेक करते रहे सपाई

Wed, 09 Mar 2022 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Trust yourself more than administration, keep checking every vehicle
बलिया। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ता मंगलवार रात से ही निगरानी पर बैठ गए हैं। जिले में बुधवार को सपाजनों ने मंडी समिति के बाहर अंदर जाने वाले सभी वाहनों की जांच की। आलम यह रहा कि अधिकारियों की गाड़ियों की डिकी, बोनट और सीट तक को उठवाकर देखा गया। यही नहीं मंडी समिति में तैनात कर्मचारियों के लिए भोजन ले जा रहे वाहनों की भी गहनता से जांच की गई।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं। इसी क्रम में जनपद के मंडी समिति मतगणना स्थल के बाहर बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं व प्रत्याशियों के समर्थकों ने पूरे दिन डेरा डाले रखा। मंडी के अंदर जाने वाले सभी चार पहिया वाहनों की चेकिंग किया। चाहे अधिकारी हो या कर्मचारी किसी के वाहनों को नहीं बख्शा। आलम यह रहा कि चार पहिया वाहनों की डिकी, इंजन का बोनट तथा सीट को उठाकर जांच की गई। उल्लेखनीय है कि वाराणसी प्रकरण को लेकर सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी कार्यकर्ताओं को स्ट्रांग रूम की निगरानी रखने का फरमान सुना दिया। इसके बाद से कार्यकर्ता बलिया में मंडी समिति के अंदर जाने वाले अधिकारियों तक की गाड़ियों को चेक करते रहे। एसडीएम से लगायत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों तथा खाना नाश्ता लेकर आने वाली गाड़ियों की जांच की गई। उनका आरोप था कि पूरे प्रदेश में भाजपा हार रही है, इसलिए भाजपा के इशारे पर प्रशासन द्वारा ईवीएम से छेड़छाड़ कर उसे स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे हम होने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed