चितबड़ागांव। नगर पंचायत से सटे ग्राम पंचायत महरेवं में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अनुसंधान एवं आरोग्य केंद्र पर स्वदेशी जागरण मंच की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 103वीं जयंती पर गुरुवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री उपेंद्र तिवारी व विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर रहे।
शुभारंभ मंत्री व सांसद द्वारा दीनदयाल की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन करके किया गया। राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके बनाए हुए मार्ग पर चलेंगे। नीरज शेखर ने कहा कि यहां आने के बाद मैं अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं और आगे भी आता रहूंगा। उन्होंने कहा कि यहां स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा कार्यों को देखकर बहुत ही प्रसन्नता हुई। उक्त अवसर पर स्वदेशी मंच पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी अजय जी, रंगनाथ मिश्रा, सर्वेश पांडे, सुमन सिंह, अमरजीत सिंह, प्रभु शंकर तिवारी, शशिकांत तिवारी, पूर्व मंत्री गौरी भाईया के पुत्र सिद्धार्थ शंकर सिंह, आनंद सिंह, शशि कला तिवारी, प्रवीण कुमार, सभासद ज्ञान प्रकाश सिंह, सभासद प्रतिनिधि विनोद सिंह, दीपक तिवारी, विशाल तिवारी, संजीव चंद्र तिवारी, अभिषेक उपाध्याय, संतोष वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त पुलिस महानिरीक्षक आंध्र प्रदेश श्रीराम तिवारी और कार्यक्रम के संचालक संदीप तिवारी ने किया। ग्राम प्रधान महरेवं मोती चंद गुप्ता ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।