फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   truck overturned on dilapidated road driver stuck in ballia

बलिया: जर्जर सड़क किनारे गिट्टी लदा ट्रक पलटा, ड्राइवर को बचाने में एक घंटे जुटी रही पुलिस और जेसीबी

Sun, 01 Aug 2021 11:29 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 01 Aug 2021 11:29 AM IST
सार

ट्रक पलटने से उसमें ड्राइवर फंस गया। जिसे बचाने के लिए पुलिस और आसपास के लोगों ने एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया।

विज्ञापन
truck overturned on dilapidated road driver stuck in ballia
सड़क किनारे पलटा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के लंका गांव के पास रविवार की सुबह 7:00 बजे कारों में बन रही सड़क के लिए गिट्टी लेकर जा रहा ट्रक पलट गया। इसमें खलासी तो कूदकर भाग गया, लेकिन ड्राइवर का पैर नीचे फंस गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस एवं ग्रामीणों ने दो जेसीबी की मदद से ड्राइवर को सुरक्षित निकाल लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने उसे बलिया सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चितबड़ागांव-मोहम्मदाबाद मुख्य मार्ग से सटा संपर्क मार्ग आशापुर, लंका, बसदेवा को जोड़ता है। इसी मार्ग से कारों के पास बन रही सड़क के लिए ट्रक गिट्टी लादकर ले जा रहे हैं, जिससे इस मार्ग की हालत खराब हो गई है। रविवार की सुबह गिट्टी लेकर जा रहा ट्रक लंका गांव के पास नीचे धंसने लगा और पलट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी राकेश सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। दो जेसीबी और ग्रामीणों के प्रयास से लगभग आधे घंटे बाद फंसे ड्राइवर को नीचे से निकाल लिया। सदर अस्पताल बलिया भेज दिया गया। ट्रक चालक मुलायम(35) मिर्जापुर जिले के डीमापुर गांव का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed