फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   truck driver committed suicide by hanging himself near police chowki in ballia suicide note found

बलियाः पुलिस चौकी पर खड़े ट्रक के चालक ने लगाई फांसी, ट्रक मालिक ने लगाई थी फटकार, सुसाइड नोट बरामद

Wed, 29 Sep 2021 11:41 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 29 Sep 2021 11:41 AM IST
सार

बलिया के संवरा पुलिस चौकी पर खड़े ट्रक के सहारे खुदकुशी करने वाले चालक  रोहित का भाई ट्रक पर ही मौजूद था।  उसने कहा कि इनकम टैक्स द्वारा अधिक धनराशि का चार्ज लगाने से मालिक की डांट फटकार पर मेरा भाई डिप्रेशन में था। 

विज्ञापन
truck driver committed suicide by hanging himself near police chowki in ballia suicide note found
संवरा पुलिस चौकी के बाहर खड़े ट्रक में चालक ने लगाई फांसी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बलिया के संवरा पुलिस चौकी के बाहर खड़े ट्रक के चालक रोहित (21) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर ट्रक मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक के चालक रोहित    ने सोमवार देर रात ट्रक में फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। चंदौली कंदवा निवासी रोहित पासवान पुत्र भोला पासवान अपने भाई लक्ष्मण पासवान के साथ ट्रक पर ही था।

विज्ञापन


खाना खाने के बाद रोहित ने अपने बड़े भाई लक्ष्मण को सोने को कहा। इसके बाद किसी वक्त रोहित ट्रक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।  रात करीब दो बजे सिपाहियों की नजर ट्रक पर पड़ी तो तिरपाल आदि बांधने के लिए लगे हुक में बंधे रस्सी से रोहित का शव लटकता दिखा।
विज्ञापन


लक्ष्मण राजभर ने कहा कि इनकम टैक्स द्वारा अधिक धनराशि का चार्ज लगाने से मालिक की डांट फटकार पर मेरा भाई डिप्रेशन में था। रोहित के शव के पास सुसाइट नोट भी था। संवरा चौकी इंचार्ज पंकज कुमार सिंह ने बताया मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर ट्रक मालिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed