फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Treat patients and caregivers well

Ballia News: मरीजों और तीमारदारों के साथ अच्छा व्यवहार करें

Tue, 22 Jul 2025 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Treat patients and caregivers well
बलिया। अपर निदेशक (एडी) चिकित्सा स्वास्थ्य आजमगढ़ मंडल ने मंगलवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अस्पताल में मानव संसाधनों, उपकरणों, मरीजों व तीमारदारों को मिलने वाली सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया। एडी ने खामियों को दूर कर व्यवस्था और बेहतर करने का निर्देश सीएमएस डॉ. एसके यादव को दिया। उन्होंने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों एवं तीमारदारों के साथ अच्छा व्यवहार करने को कहा।
विज्ञापन


एडी डॉ. विजय कुमार सिंह ने टीम के साथ जिला अस्पताल के स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। सीएमएस कार्यालय के बगल में आयुष्मान भारत कक्ष में आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी ली। यहां से दवा भंडार पहुंचे, जहां रजिस्टर को देखा और दवाओं को क्रमवार रखने व रख-रखाव अच्छी तरह से करने का निर्देश दिया। इलेक्ट्रानिक दवा डिस्प्ले बंद होने पर मरम्मत कराने को कहा। इमरजेंसी पहुंचे, जहां मेडिकल परीक्षण सहित अन्य रजिस्टर को देखा, मरीजों, दवा आदि के बारे में जानकारी ली। इसके बाद अस्पताल के ओपीडी, एक्स रे, अल्ट्रासाउंड कक्ष, आपरेशन थियेटर, डायलिसिस, सीटी स्कैन व पैथालाजी का निरीक्षण किया। उन्होंने हड्डी वार्ड, बच्चा वार्ड, मेडिकल वार्ड व सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण किया और मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed