फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Trains cancelled, even roadways buses not available at night

Ballia News: ट्रेनें निरस्त, रात में रोडवेज बसों का भी नहीं मिल रहा सहारा

Wed, 13 Dec 2023 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Trains cancelled, even roadways buses not available at night
लखनऊ, आजमगढ़, प्रयागराज, दिल्ली, कानपुर जाने वाले यात्री सफर को लेकर सांसत में हैं। रेलवे ने आधा दर्जन से ऊपर ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। वहीं कई के रूट बदल दिए गए हैं। रोडवेज डिपो में बसों की कमी यात्रा में बाधा बनी हुई है। रेलवे स्टेशन से यात्री रोडवेज बस की आस में पहुंच रहे हैं लेकिन वहां निराशा मिल रही है। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को घंटों इंतजार करने के बाद बसें मिलती हैं। रात 8.40 बजे के बाद राजधानी की बसें न मिलने से लोग महंगे दर पर निजी वाहन बुक कर जाने को मजबूर हो रहे या सर्द रात स्टेशन पर बिता रहे हैं। ट्रेनें निरस्त होने से यात्री रोडवेज बस के सहारे हो गए। रोडवेज की आय में इजाफा होने के बावजूद बसों के फेरे व संख्या नहीं बढ़ा रहे हैं। इससे यात्रियों में आक्रोश व्याप्त है। परिवहन मंत्री के गृह विधान सभा क्षेत्र में परिवहन की हालत काफी खस्ता हाल है। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन बंद है। इसी के चलते कई ट्रेनें विलंब से भी चल रही हैं। जबकि एआरएम अजय कुमार ने बताया कि धुंध व कोहरा के कारण रात में बसों का संचालन नहीं किया जाता है। सुबह और देर शाम तक कई बसें लखनऊ, दिल्ली व अन्य शहरों के लिए जाती है।
विज्ञापन

सात घंटे लेट पहुंची पवन एक्सप्रेस

कोहरे ने ट्रेन के परिचालन पर ब्रेक लगा दिया है। बलिया से गुजरने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनेट- जयनगर दोपहर 3.10 की जगह 7.25 घंटे लेट रात 11.34 बजे स्टेशन पर पहुंची। 05170 प्रयागराज से चलने वाली प्रयागराज -बलिया स्पेशल 2.24 घंटे, 15050 दो घंटे, 19046 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 1.40 घंटे बिलंब से पहुंची। सर्द रात में ट्रेन का इंतजार में यात्री ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed