{"_id":"e03f0d5661d5c145fb66e3d5bd2ec632","slug":"traders-gave-complain-to-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने एसपी को सुनाया दुखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने एसपी को सुनाया दुखड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने उनको बैरिया के अपहृत व्यापारी सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया और तत्काल पर्दाफाश करने की मांग। इसके बाद छह सूत्री ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया है कि बैरिया निवासी व्यापारी अरविंद वर्मा का अपहरण आठ सितंबर हुआ था, लेकिन उसका पता आज तक नहीं चल सका है और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका है। मामले का पर्दाफाश होना आवश्यक है। साथ ही नौ सितंबर को बलिया बंद के दौरान पुलिस की ओर से कुछ निर्दोष लोगों को मुकदमा में फंसाया गया है।
उसे वापस लिया जाए तथा अन्य निर्दोष लोगों को फर्जी तरीके से न फंसाया जाए। उल्लेख किया है कि चार अगस्त को बेल्थरारोड में बैजनाथ राम के बच्चे की हत्या कर दी गई थी। इसके हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने वालों के साथ स्थानीय पुलिस की ओर से दुर्व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
साथ ही 55 नामजद तथा 250 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण की जांचकर निर्दोषों को मुक्त किया जाए तथा पीड़ित को न्याय दिया जाए। जनपद में व्यापारियों की हत्या, लूट, छिनैती की घटना का पर्दाफाश किया जाए तथा माल बरामद किया जाए।
साथ ही बाजारों और चट्टियों पर शराबियों द्वारा शाम को दूकानदारों के साथ गालीगलौज और मारपीट पर तत्काल अंकुश लगाया जाए। इसके अलावा थाना और चौकी पर व्यापारियों की समस्या सुनने के लिए बैठक की जाए और समस्या का समाधान किया जाए।
इस मौके पर जिला प्रभारी/ पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रयाग चौहान, युवा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, डा. जगजीवन प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, मनोज राय, अमीर चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद ने व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। पुलिस आम जनता और व्यापारियों के साथ न्याय करेगी। साथ ही उसकी बात सुनी जाएगी और समस्या का निदान किया जाएगा।