फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Traders blew effigy of finance minister in Ballia

व्यापारियों ने वित्तमंत्री का फूंका पुतला

Sat, 05 Mar 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 05 Mar 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
Traders blew effigy of finance minister in Ballia
सपा कार्यकर्ताओं ने जलाया वित्त मंत्री का पुतला।
रसड़ा कसबा स्थित प्यारे लाल चौराहे पर केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का सपा कार्यकर्ताओं के साथ ही व्यापारी नेताओं ने पुतला फूंका। इस दौरान व्यापारियों और सपाइयों ने जमकर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन


पुतला दहन के बाद सभा को संबोधित करते सपा के वरिष्ठ नेता मान सिंह सेंगर ने कहा कि व्यापारी वर्ग के लोगों ने लोकसभा चुनाव में वोट देकर देश की सत्ता पर भाजपा को काबिज किया है लेकिन भाजपा सरकार यह भूल गई है। व्यापारियों ने भाजपा को चुनाव में यदि नकार दिया तो वह सड़क पर आ जाएगी।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि बजट में व्यापारियों के हितों की अनदेखी कर लाए गए कानून वापस नहीं लिए गए तो परिणाम गंभीर होगा। व्यापारी नेता रामदुलारे सर्राफ ने कहा कि आगामी वर्ष में भाजपा ने नीतियों को वापस लिया तो सबक सिखाने के बाध्य होंगे। इस मौके पर संतोष पांडेय, रवींद्र यादव, मकबूल अहमद, पारस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed